बदायूँ।देशभर में आज “वीर बाल दिवस” मनाया जा रहा है। बदायूँ में भी सांसद संघमित्रा मौर्य व विधायक महेश गुप्ता ने आज मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला बदायूं में पहुंच कर “वीर बाल दिवस” के अवसर पर एक कार्यक्रम में भाग लिए। सांसद व विधायक बड़ी श्रद्धा व भावना से गुरुद्वारा साहब के रागी जत्था द्वारा किये जाने वाले शबद कीर्तन में शामिल हुए।दोंनो ने गुरु महाराज के चरणों में साहबजादों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की,




इस अवसर पर सांसद संघमित्रा मौर्य व शहर विधायक एवं महेश गुप्ता ने शहीदी दिवस के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सांसद एवं विधायक को सरोपा भेट किया गया।कार्यक्रम समाप्ति उपरांत लंगर प्रसाद बांटा गया।

























