होम राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर में डंपर को ओवरटेक करते समय स्कूल बस पलटी – 2...

गोरखपुर में डंपर को ओवरटेक करते समय स्कूल बस पलटी – 2 की मौत 8 बच्चे घायल।

डंपर को ओवरटेक करते समय स्कूल बस पलट गई स्कूल बस पलटी।

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के उधनापार के पास शुक्रवार की सुबह डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में सगुआ गांव निवासी सातवीं की छात्रा प्रतिभा (14) और मठिया बारीगांव निवासी साक्षी पांडेय (8) की मौत हो गई। वहीं आठ बच्चे घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई थी। उधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, उधनापार में स्थित यूएस सेंट्रल एकेडमी स्कूल की बस अलग-अलग गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। स्कूल से महज तीन सौ मीटर पहले डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

हादसे में साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रतिभा को जिला अस्पताल भेजा गया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। इसके अलावा घटना में घायल छात्रों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर रवाना किया। घायलों के समुचित इलाज के निर्देश जारी किए गए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि सभी घायल बच्चों के समुचित इलाज कराए जाएं। उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गयी।
घायल बच्चों की सामने आई जानकारी
स्कूल बस के पलटते के कारण गाड़ी में मौजूद बच्चों की हालत खराब हो गई। घटना में घायल छात्रों को अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल सभी छात्र सिकरीगंज के ही हैं। घायलों में आयुष (14 वर्ष), पुत्र शिवकुमार निवासी तिवारीपुर, अभिनव (14 वर्ष) पुत्र राकेश सिंह निवासी हरिहरपुर, अंश (13 वर्ष) पुत्र शिवकुमार निवासी तिवारीपुर, रौनक (12 वर्ष) पुत्र गोपाल चंद, निवासी नरायनपुर, प्रज्ज्वल (13 वर्ष) पुत्र गोपाल चंद निवासी नारायणपुर, मानवी शुक्ला (7 वर्ष) पुत्री योगेश शुक्ल निवासी सहुआ, और श्रेया (8 वर्ष) पुत्री दीनानाथ निवासी सहुआ शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here