होम राज्य उत्तर प्रदेश आदर्श परिवार ने स्व.सुबोध गुप्ता (भाई) की स्मृति में वादकारियों की...

आदर्श परिवार ने स्व.सुबोध गुप्ता (भाई) की स्मृति में वादकारियों की सुविधाओं के लिए न्यायालय परिसर में लगवाई शुद्ध शीतल जल की मशीन,प्रभारी जिला सत्र न्यायाधीश रमाशंकर सिंह ने किया उद्घाटन,

बदायूँ । जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं सहित आम लोगों को अब पेयजल समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी को देखते हुए बदायूँ के बड़े समाजसेवी आदर्श परिवार ने अपने भाई स्व. सुबोध गुप्ता की स्मृति में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में निशुल्क शीतल पेयजल आरओ मशीन लगवाया है।

आदर्श परिवार द्वारा यह पुण्य कार्य जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संदीप कुमार मिश्रा के प्रस्ताव पर वादकारियों की सुविधाओं के लिए व्यापारी स्वर्गीय सुबोध गुप्ता की स्मृति में उनके भाइयों – संदीप गुप्ता व सुजीत गुप्ता (आदर्श परिवार) द्वारा किया गया है,जिसका उद्घाटन प्रभारी जिला सत्र न्यायाधीश रमाशंकर सिंह द्वारा किया गया।जिसके बाद समाज सेवी भाइयों संदीप गुप्ता, सुजीत गुप्ता द्वारा प्रभारी जिला सत्र न्यायाधीश रमाशंकर सिंह को शॉल ओढाकर व बुके देकर सम्मानित किया। जिला जज ने कहा कि भीषण गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था सराहनीय व अनुकरणीय पहल है। इससे आम लोगों विशेषकर गरीब, ग्रामीणों एवं दूर-दराज से आने वालों को काफी सुविधा मिलेगी। लाेगाें काे आरओ का ठंडा मिलने से इस गर्मी के माैसम में राहत मिलेगी। जिस तरह से मौसम बेरहम हो चुका है। ऐसे मौसम में लोगों को पेयजल ही जीवनरक्षक बनेगी।

अंत मे जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर व महासचिव संदीप कुमार मिश्रा व अन्य सदस्यों ने समाजसेवी आदर्श परिवार को साधुवाद किया।इस दौरान न्यायिक अधिकारीगण समकेश उदयभान सिंह मोहम्मद इरफान, राजकुमार, सीजेएम नवनीत भारती, प्रियंका सिंह, मेघा चौधरी देवेंद्र फौजदार एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here