बिल्सी। सावन माह के आखिरी सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रविवार शाम बिल्सी से बाल कांवड़ियों का जत्था कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुआ। अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में शाम पांच बजे महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने कांवड़ियों का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें उत्साह के साथ रवाना किया।

जत्थे में यश, अनुराग, अक्ष, शिवम, हर्षवर्धन, अनंत, अमन, कृष्णा सहित करीब एक दर्जन बाल कांवड़िये शामिल रहे। इस दौरान मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

समिति के सदस्यों ने बाल कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। सभी बाल कांवड़िये कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर सोमवार सुबह बिल्सी पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान बाल कांबड़ियों और उनके परिजनों सहित श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here