





बिल्सी। वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति, बिल्सी के तत्वावधान में हरियाली तीज समारोह का भव्य आयोजन नगर के रामा गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और नृत्य, खेल, प्रश्नोत्तरी समेत विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीतांजलि वार्ष्णेय, श्रीमती सीता वार्ष्णेय एवं श्रीमती निधि गुप्ता मौजूद रहीं। अतिथियों का स्वागत समिति की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया।
हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता, विभिन्न प्रकार के गेम्स और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गईं। मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद महिलाओं का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद श्रीमती वर्षा वार्ष्णेय को तीज क्वीन चुना गया, जिसके बाद उपस्थित महिलाओं ने उनका उत्साहवर्धन किया।
समिति की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
समारोह के दौरान वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। समिति में विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए पदाधिकारियों को संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया गया।
संरक्षक: श्रीमती आशा वार्ष्णेय, दीपिका वार्ष्णेय, लता वार्ष्णेय एवं अनीता वार्ष्णेय।उपाध्यक्ष: श्रीमती गीतांजलि वार्ष्णेय, सीता गुप्ता एवं निधि गुप्ता।उपसचिव: श्रीमती कृति वार्ष्णेय एवं साधना वार्ष्णेय।प्रचार-प्रसार मंत्री: मीनू वार्ष्णेय एवं शिवानी वार्ष्णेय।आय-व्यय निरीक्षक: दीप्ति वार्ष्णेय।नगर कोठरी: पारुल वार्ष्णेय, हेमा वार्ष्णेय, अंशु वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय (आरओ), ममता वार्ष्णेय एवं रुक्मणि वार्ष्णेय आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई।को-ऑर्डिनेटर: रश्मि वार्ष्णेय एवं सीमा वार्ष्णेय। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समिति के सामाजिक एवं महिला उत्थान से जुड़े उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर यथावत रहीं पदाधिकारी
समिति की वर्तमान कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका वार्ष्णेय, सचिव श्रीमती तनु वार्ष्णेय एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती स्वेता वार्ष्णेय सर्वसम्मति से अपने-अपने पदों पर बनी रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक पर्व को उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया। आयोजन की सभी महिलाओं ने सराहना की और कहा कि इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने तथा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया।

























