बिल्सी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में संचालित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत उनकी पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी का बिल्सी नगर मंडल में आगमन हुआ। इस अवसर पर बिल्सी नगर में श्रद्धा और आस्था का वातावरण देखने को मिला।

पावन माटी के बिल्सी पहुंचने पर प्राचीन रविदास मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर एवं ब्रह्मदेव महाराज मंदिर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन-अर्चन कर संत गुरु रविदास महाराज जी को नमन किया।
इस अवसर पर चेयरमैन बिल्सी ज्ञान देवी सागर, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, शेखर सक्सेना, सूर्यप्रकाश देवल, मनीष असवा, तेजस्वी सागर सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संत गुरु रविदास महाराज जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उनका यह संदेश आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत रविदास महाराज जी के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

























