बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों को बच्चों के परीक्षा परिणाम, विषयवार प्रदर्शन और शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों के साथ उनकी कमजोरियों और सुधार के क्षेत्रों पर भी अभिभावकों से चर्चा की।

अभिभावकों ने विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह से संवाद कर शैक्षणिक व्यवस्था एवं बच्चों के भविष्य को लेकर सुझाव दिए। एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद जरूरी है।

प्राचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता अलग होती है, इसलिए शिक्षक और अभिभावकों का सहयोग बच्चों की प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके मानसिक, सामाजिक एवं नैतिक विकास पर भी ध्यान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर अकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, विभिन्न कॉर्डिनेटर, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय कर्मचारी मौजूद रहे। अभिभावकों ने PTM की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here