बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी के 16 मेधावी विद्यार्थियों ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा-2025 में अपने-अपने वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा।

सम्मान समारोह में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 5 विद्यार्थियों को ₹3,100, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 5 विद्यार्थियों को ₹2,100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 6 विद्यार्थियों को ₹1,100 के चेक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी एवं प्रशासक अमित माहेश्वरी ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस दौरान विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here