होम राज्य उत्तर प्रदेश नवगठित रामलीला कमेटी ने विधायक हरीश शाक्य से की मुलाकात, महोत्सव की...

नवगठित रामलीला कमेटी ने विधायक हरीश शाक्य से की मुलाकात, महोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा,रामलीला हमारी संस्कृति की पहचान, सफल आयोजन के लिए सभी मिलकर करें सहयोग : हरीश शाक्य

बिल्सी। नवगठित रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बिल्सी विधायक हरीश शाक्य से उनके बदायूं स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की और आगामी रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कमेटी के सभी पदाधिकारी शाम करीब 4 बजे विधायक के कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे रामलीला महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि रामलीला हमारी धर्म, संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है, इसलिए इसके आयोजन में सभी को पूरी निष्ठा और सहयोग के साथ भागीदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने 11 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन के लिए नवगठित कमेटी को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता की कामना की।

इस दौरान विधायक हरीश शाक्य ने नवगठित रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। बैठक में कमेटी के अधिकांश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here