बिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल जैन मंदिर में बुधवार को अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संस्थापक ट्री मैन प्रशांत जैन ने तथा मुख्य अतिथि के रूप में उद्यान विभाग की पौधशाला प्रभारी ममता शर्मा ने भाग लिया।

प्रशांत जैन ने कहा कि वृक्ष जैव विविधता के संरक्षण, वन्यजीवों के आवास और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं ममता शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण से जल संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने और बाढ़ व सूखे जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर सूरज सागर, मृगांक कुमार जैन, सौरभ चौहान, सुभाष शर्मा, मनोज माहेश्वरी, अवधेश लड्डा, राहुल सोलंकी, दानवीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here