बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के विरोध में 17 जुलाई से बिल्सी तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की है।

यूनियन का आरोप है कि संबंधित वीडीओ द्वारा कथित रूप से अपात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, जबकि पात्र लाभार्थियों को वंचित रखा जा रहा है। साथ ही शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पात्र लोगों को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की जाएगी।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्डा महेश्वरी, मंडल अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन ‘टीटू भैया’, संगठन मंत्री चंद्रसैन महेश्वरी, जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष नरेश तथा सचिव सूरज सागर सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here