


बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में रविवार को ‘मोलश्री पुरस्कार 2026’ के अंतर्गत कला, शिल्प एवं अभिव्यक्ति आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, भाषण, कविता पाठ, चित्रकला, मेहंदी कला एवं क्राफ्ट वर्क सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के आयोजक राजन मेंदीरत्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह एवं एमडी राहुल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सी.के. शर्मा, केशव शर्मा, साक्षी गुप्ता, ट्विंकल जैन, विश्वदीपक शर्मा, सोनिया गुप्ता सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


























