


बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज द्वारा 24 मई को कक्षा 3 से 5 तक के छात्रों के लिए फन सिटी की एक दिवसीय शैक्षिक एवं मनोरंजक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान बच्चों ने विभिन्न राइड्स, वाटर स्लाइड और वेव पूल का जमकर आनंद लिया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और आपसी सहभागिता का अवसर प्रदान करना था। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


























