बिल्सी। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
भेंट के दौरान विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए सड़क, पर्यटन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े विकास कार्यों को और गति देने हेतु विभिन्न मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके मार्गदर्शन में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र भी प्रगति, समृद्धि और विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।


























