बिल्सी। मध्य प्रदेश के रीवा में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री श्रुतमति माताजी एवं परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 श्री उपशममति माताजी के आकस्मिक समाधिमरण से जैन समाज में गहरा शोक व्याप्त है।
घटना के विरोध एवं संतों की सुरक्षा की मांग को लेकर जैन समाज बिल्सी द्वारा तहसील कार्यालय तक शांति मार्च निकाला गया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत समाज के लोगों ने तहसीलदार बिल्सी को ज्ञापन सौंपते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग उठाई।
जैन समाज ने कहा कि संतों का सुरक्षित विहार सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


























