बदायूं। शहर में सनातन धर्म सभा बदायूं की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष वीरेंद्र ढींगरा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डी.के. चड्ढा ने उन्हें सम्मान चिन्ह एवं पटका भेंट कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वीरेंद्र ढींगरा लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता निभाते रहे हैं, जिसके चलते समाज में उनकी एक अलग पहचान बनी हुई है।

सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डी.के. चड्ढा ने कहा कि समाज और व्यापार जगत के लिए समर्पित व्यक्तित्वों का सम्मान करना संस्था का उद्देश्य है, ताकि समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिल सके।

सम्मान प्राप्त करने के बाद वीरेंद्र ढींगरा ने सनातन धर्म सभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा और वह भविष्य में भी व्यापारियों एवं समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान सभा से जुड़े पदाधिकारी, व्यापारी नेता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here