बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल के 184 छात्र-छात्राओं को सोमवार को शैक्षिक भ्रमण पर बरेली स्थित फन सिटी वॉटर पार्क ले जाया गया। कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने वेव पूल, रेन डांस, स्लाइडर और विभिन्न झूलों का जमकर आनंद लिया।

विद्यार्थियों ने स्विमिंग के गुण सीखने के साथ-साथ फन सिटी ट्रेन, जंपिंग ट्रेन, अफ्रीकन जंगल, नाव और अन्य आकर्षक गतिविधियों का भी लुत्फ उठाया। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक समूह के साथ प्रभारी नियुक्त किए थे।

डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के मानसिक, सामाजिक और सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here