
बिल्सी। ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगलवार पर नगर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव शक्ति भवन मंदिर में दोपहर 2 बजे विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे से पूर्व भगवान को आलू-पूरी का भोग लगाया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान व्यापारी मनोज वार्ष्णेय, डीआर गब्बर वार्ष्णेय, संजीव माहेश्वरी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
वहीं गंगा दशहरा के दूसरे दिन अटल चौक स्थित राठी रेडीमेड स्टोर पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा जलजीरा एवं ठंडे शरबत का वितरण कराया गया। तपती दोपहरी में राहगीरों और श्रद्धालुओं ने शरबत का आनंद लिया।
इस अवसर पर शिव माहेश्वरी, उमेश बाबू, नरेंद्र बाबू, शिवम राठी, निमेष राठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।


























