

बिल्सी। श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की ओर से तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरोलिया स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए वृद्धजनों की सुविधा के लिए एक फ्रिज भेंट किया तथा भोजन और दैनिक उपयोग का सामान वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
समिति की अध्यक्ष प्रियंका वाष्र्णेय ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और उनके आशीर्वाद से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने बताया कि समिति ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए इस नेक कार्य को मूर्त रूप दिया है।
इस अवसर पर आशा वार्ष्णेय, लता वार्ष्णेय, तनु वार्ष्णेय, विधि वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, नीरू माहेश्वरी सहित समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।


























