बिल्सी। नगर के माहेश्वरी इंटर कॉलेज में मंगलवार को माहेश्वरी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी महेश नवमी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप देने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी दीपक माहेश्वरी ‘बाबा’ को महेश नवमी महोत्सव 2026 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित माहेश्वरी बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महेश नवमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाने का माध्यम है। महोत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महेश नवमी महोत्सव को पहले से अधिक भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। युवा टीम के संयोजक हर्ष सोमानी के नेतृत्व में युवा वर्ग भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैठक में राकेश माहेश्वरी सर्राफ, कपिल मालपानी, मुकुल मालपानी, चंदसेन माहेश्वरी, सचिन असावा, अवधेश लड्डा, गौरव माहेश्वरी, आदित्य माहेश्वरी, हर्ष सोमानी, सचित तोषनीवाल, प्रखर माहेश्वरी, अखिल मालपानी, प्रफुल्ल मालपानी सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने एकजुट होकर महेश नवमी महोत्सव को सफल एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया।


























