बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे गुब्बारों और खिलौनों से सजे पूल में बच्चों ने पानी में छप-छप करते हुए जमकर आनंद लिया। संगीत की धुन पर बच्चों ने डांस भी किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों को जूस, कैंडी, फ्रूट्स और आइसक्रीम वितरित की।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास में सहायक होते हैं और पढ़ाई के साथ मनोरंजन का संतुलन बनाए रखते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here