

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में चल रहे समर कैंप के पांचवें दिन कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों को शैक्षिक एवं मनोरंजक भ्रमण पर उझानी स्थित एडीएस सिनेप्लेक्स ले जाया गया। यहां बच्चों ने फिल्म ‘द मैंडलोरियन एंड ग्रोगू’ का आनंद लिया।
फिल्म के रोमांचक दृश्यों और शानदार ग्राफिक्स को देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों का मनोरंजन करने के साथ उनका आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच विकसित करना है।
इस अवसर पर एमडी राहुल कुमार सिंह, एकेडमिक हेड सीके शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


























