बिल्सी। नगर पालिका परिषद बिल्सी के वार्ड संख्या 05 से निर्दलीय सभासद शाहनवाज अल्वी ने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए जिलाधिकारी बदायूं को प्रार्थना पत्र सौंपा है। सोशल मीडिया पर इस्तीफे की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को वह स्वयं डीएम कार्यालय पहुंचे और पदमुक्त किए जाने का अनुरोध किया।

मोहल्ला साहबगंज निवासी शाहनवाज अल्वी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि घरेलू समस्याओं के चलते वह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इसी कारण वह अपने पदीय दायित्वों और जनता के कार्यों का सही ढंग से निर्वहन करने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए वह स्वेच्छा से सभासद पद छोड़ना चाहते हैं।

शाहनवाज अल्वी द्वारा अपने इस्तीफे की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री को भी भेजी गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस्तीफे पर कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here