बिल्सी। बिल्सी क्षेत्र के ब्लॉक अंबियापुर के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर बुजुर्ग में समाजसेवी डॉ. सौरभ चौहान ने एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह आयोजित कर एक सराहनीय पहल शुरू की है , जिसने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को लेकर छात्र -छात्राओं मे नई जागरूकता का संदेश देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया है ।

रविवार को रघुनाथ जी मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्ष 2026 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 35 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं मां पूर्णागिरि ग्रुप के चेयरपर्सन दीपक चौहान रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकास की असली नींव है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करनी चाहिए।

डॉ. सौरभ चौहान की पहल बनी मिसाल
जहां इस प्रकार के कार्यक्रम आमतौर पर शहरी क्षेत्रों में देखने को मिलते हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की शुरुआत करना अपने आप में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। डॉ. चौहान की यह पहल न केवल गांव के बच्चों को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए एक नई प्रेरणा भी बन रही है।

डॉ. चौहान ने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाना ही उनका उद्देश्य है, और वे भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रेमपाल सिंह तोमर, रमेश पाल तोमर, शंभू सिंह तोमर, तेज प्रताप सिंह, श्याम सिंह चौहान, अजय तोमर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही पत्रकारों का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here