

बिल्सी।बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी के विद्यार्थियों ने बरेली में आयोजित जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 7 रजत व 5 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में 18 छात्रों ने भाग लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतरीन खेल भावना व आत्मविश्वास का परिचय दिया।
स्वर्ण पदक विजेता:
गुंजन (कक्षा 6), अनिरुद्ध (कक्षा 7), प्रतीक (कक्षा 6), सिद्धार्थ (कक्षा 7), उर्वशी (कक्षा 10), दक्ष (कक्षा 6)
रजत पदक विजेता:
मनाली सरकार (कक्षा 8), अरस्तु सोलंकी (कक्षा 8), दीक्षा (कक्षा 6), हिमांशु प्रजापति (कक्षा 7), इशिका (कक्षा 7), अंशु (कक्षा 7), हर्ष (कक्षा 6)
कांस्य पदक विजेता:
वैभव (कक्षा 5), रिद्धि वार्ष्णेय (कक्षा 8), मान्या माहेश्वरी (कक्षा 6), हिमांशुनाथ (कक्षा 5), आकृति (कक्षा 5)
विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


























