

सहसवान: सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान के विद्यार्थियों ने क्रेसेंडो इंटर-स्कूल इवेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। 1 मई 2026 को आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जोनल स्तर पर 60 से अधिक परिसरों के 1000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सहसवान स्थित जयपुरिया स्कूल से कुल 55 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता को चार वर्गों—माएस्ट्रोज़ (कक्षा 5-6), ट्रेंडसेटर्स (कक्षा 7-8), लेजेंड्स (कक्षा 9-10) और एलीट्स (कक्षा 11-12)—में आयोजित किया गया।
इस दौरान वाद-विवाद, निबंध लेखन, कविता लेखन, वकृत्व कला, वर्चुअल आर्ट्स, एकल व समूह नृत्य, तथा नाटक (स्किट) जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सहसवान जोन 6 का हिस्सा रहा, जहां विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रमुख उपलब्धियां:
- सुगंध भारद्वाज – अंग्रेजी निबंध लेखन में प्रथम स्थान
- आरोही सोमानी – लोक नृत्य में द्वितीय स्थान
- नित्या सिंह – फ्रीस्टाइल नृत्य में द्वितीय स्थान
- अयान कमल – ब्लैक एंड व्हाइट आर्ट में द्वितीय स्थान
- असबा अंसारी – कविता लेखन में द्वितीय स्थान
- देवांशी पुरी – ड्रीम कैनवास में द्वितीय स्थान
- न्यूज़ रिपोर्टिंग व समूह नृत्य – द्वितीय स्थान
- नाटक (स्किट) – तृतीय स्थान
विशेष आकर्षण डिज़ाइन्ड डूडल्स प्रतियोगिता रही, जिसमें देवांशी महेश्वरी ने जोनल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और फाइनल में भी द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
वहीं, स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा राशी कुमारी ने जोनल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और लखनऊ के गोमती नगर में आयोजित फाइनल में तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण अरोड़ा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे जयपुरिया परिवार के लिए गर्व का क्षण है और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
निदेशक श्री अश्विनी महेश्वरी ने भी विद्यार्थियों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए इसे टीम वर्क का परिणाम बताया।
विद्यालय परिवार ने इस सफलता का उत्सव मनाते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा को आगे भी निखारने का संकल्प लिया है।


























