बिल्सी। श्री अक्रूर जी सेवा समिति के तत्वाधान में वार्ष्णेय समाज के शिरोमणि श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोजन को लेकर समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आगामी 11 अप्रैल, शनिवार को शाम 5:00 बजे तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राधा रानी के भव्य संकीर्तन से होगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

इसके पश्चात कार्यक्रम में वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा, साथ ही समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कई रंगारंग एवं मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जो आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

समिति ने तहसील क्षेत्र के नगर व ग्रामीण इलाकों के सभी सजातीय परिवारों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here