बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में पीजी से केजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए बैसाखी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया। शिक्षकों ने बच्चों को बैसाखी पर्व के महत्व के बारे में सरल तरीके से जानकारी दी।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बच्चों को बैसाखी की महत्ता बताते हुए अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here