बिल्सी। बिल्सी के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ श्रद्धा और उल्लास के बीच हुआ।

महोत्सव के प्रथम दिन धाम परिसर में बजरंग कीर्तन मंडल सतेती द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंडल के सदस्य नरेंद्र सिंह, वीकेश सिंह, ऋषभ सिंह, वीरेश सिंह, अमित सिंह, सुमित, हर्ष दीक्षित ने मधुर धुनों के साथ सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया।

सुंदरकांड पाठ के उपरांत भगवान श्री बालाजी की विधिवत आरती उतारी गई। इसके बाद भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में धाम के महंत श्री मटरू मल शर्मा महाराज ने बजरंग कीर्तन मंडल के सभी सदस्यों को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर दीपक माहेश्वरी “बाबा”, स्वतंत्र राठी, चारु सोमानी, मुकेश गुप्ता, राजेश माहेश्वरी, जितेंद्र वार्ष्णेय “जित्तू”, संजीव शर्मा, रंजन माहेश्वरी, सौरभ सोमानी “मिंटू”, डिम्पल सोमानी, पुष्किन माहेश्वरी, वेदांश उपाध्याय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here