बिल्सी। श्री अक्रूर जी सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बीते दिन तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज के प्रमुख लोगों की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक पद के लिए डॉ. ओमेन्द्र गुप्ता, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, सुरेश बाबू वार्ष्णेय, दिनेश बाबू वार्ष्णेय (डीडी), मनोज वार्ष्णेय, भुवनेश वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय को चुना गया।

अध्यक्ष पद पर अमित वार्ष्णेय (खितौरा वाले) को जिम्मेदारी दी गई, जबकि उपाध्यक्ष पद पर मुन्ना बाबू वार्ष्णेय को नियुक्त किया गया। इसके अलावा प्रबंधक के रूप में सौरव वार्ष्णेय (डीजे), कोषाध्यक्ष के रूप में गोपाल वार्ष्णेय, सह कोषाध्यक्ष सौरव सांवरिया, महामंत्री के रूप में मनमोहन शाही तथा उप प्रबंधक के रूप में अनुभव वार्ष्णेय को चुना गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति समाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से आयोजित करेगी तथा समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here