बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर चार स्थित संकट मोचन दरबार की ओर से मेहंदीपुर बालाजी धाम (राजस्थान) से लाई गई अखंड ज्योति की भव्य शोभायात्रा आज नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।

दोपहर करीब 1 बजे अंबियापुर स्थित सम्राट अशोक चौक से शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

अखंड ज्योति यात्रा नगर के मुख्य बाजार, साहबगंज, अटल चौक, बालाजी तिराहा और स्टेट बैंक रोड से होते हुए संकट मोचन दरबार पहुंची, जहां श्रद्धालु भक्तों एवं बाबा के अनुयायियों ने ज्योति का भव्य स्वागत किया।

शोभायात्रा में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान बैंड-बाजों की धुन और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। जगह-जगह दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।इस दौरान संकट मोचन दरबार के महंत संजय शर्मा महाराज स्वयं पैदल चलकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते नजर आए।

अखंड ज्योति शोभायात्रा को लेकर नगर में विशेष उत्साह देखने को मिला और हर ओर भक्ति और आस्था का माहौल छाया रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here