बिल्सी। नगर में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिल्सी नगर पालिका के सभासदों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 मार्च, शनिवार को अपराह्न 12 बजे नारायण ग्रीन हाउस, तहसील रोड पर आयोजित होगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वार्ड 20 के सभासद सूर्य प्रकाश देवल ने बताया कि समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरीश शाक्य (विधायक बिल्सी) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्ञान देवी सागर तथा ओम प्रकाश सागर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

सभासदों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ पत्रकारों और समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार समारोह के माध्यम से समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन करने का उद्देश्य है।

नगर के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर होली के रंगों के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here