बिल्सी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों को सोमवार को नगर पालिका परिषद बिल्सी के सभागार में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 12 बजे किया गया, जिसमें उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने वालों में संजीव वार्ष्णेय, गगन राठी, अनुराग शाक्य, अमित मिश्रा एवं नेहा वाल्मीकि शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक हरीश शाक्य ने सभी सभासदों, नामित सदस्यों एवं पालिका स्टाफ को टीम भावना के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा, तभी अपेक्षित परिणाम मिल सकेंगे।

विधायक ने अधिशासी अधिकारी से नगर में रोस्टर बनाकर सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं जर्जर सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नगर में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

इस अवसर पर चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर, भाजपा नेता विवेक राठी, दीपक चौहान, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव सहित पालिका के सभासद, स्टाफ और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here