दिल्ली। वैवाहिकी परिवार दिल्ली के तत्वावधान में वार्षिक वैवाहिक परिचय मिलन सम्मेलन एवं ‘वैवाहिकी पत्रिका–2026’ का भव्य लोकार्पण आगामी 22 फरवरी 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के विष्णु दिगंबर मार्ग, आईटीओ स्थित राजाराम मोहन राय मेमोरियल हॉल में संपन्न होगा।
संस्था के प्रमुख व्यवस्थापक निर्मल कुमार दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में वैवाहिक रिश्तों को सशक्त और सरल बनाना है। कार्यक्रम के दौरान विवाह योग्य सजातीय वार्ष्णेय युवक-युवतियों का मंच से परिचय कराया जाएगा, जिससे आपसी संवाद और वैवाहिक संभावनाओं को नई दिशा मिलेगी।
सम्मेलन की एक विशेष उपलब्धि के रूप में मंच के माध्यम से विवाह संपन्न करने वाली युगल जोड़ी को प्रतिष्ठित समाजसेवी अनूप वार्ष्णेय (डिबाई वाले) NENON Dairy Private Limited की ओर से ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह पहल समाज में सामूहिक विवाह एवं वैवाहिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
श्री निर्मल कुमार दीपक ने समाज के सभी सजातीय बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में सहभागिता करें और इस सामाजिक प्रयास को सफल बनाएं।


























