


बदायूं। जनपद बदायूं में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग की 42वीं जनपदीय त्रिदिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल मैदान बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा से गुलजार नजर आए। प्रतियोगिता के दौरान नौनिहाल खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अनेक अवसर मिलते हैं, लेकिन खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से पूरे मनोयोग के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग)
- 200 मीटर दौड़: अखिलेश (दातागंज) प्रथम, प्रशांत (कादरचौक) द्वितीय, करन (जगत) तृतीय
- लंबी कूद: हिमांशु (उझानी) प्रथम, कुलदीप (कादरचौक) द्वितीय, राजन (दातागंज) तृतीय
- खो-खो: कादरचौक विजेता, अंबियापुर उपविजेता
प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग)
- 200 मीटर दौड़: संध्या (उसावा) प्रथम, नंदिनी (सलारपुर) द्वितीय, पूनम (सलारपुर) तृतीय
- लंबी कूद: सगोपी (कादरचौक) प्रथम, करिश्मा (कादरचौक) द्वितीय, लक्ष्मी (उझानी) तृतीय
- खो-खो: कादरचौक विजेता, वजीरगंज उपविजेता
उच्च प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग)
- 200 मीटर दौड़: कुणाल (उझानी) प्रथम, रवि (जगत) द्वितीय, अनुज (कादरचौक) तृतीय
- 600 मीटर दौड़: आकाश (उझानी) प्रथम, अरबाज (समरेर) द्वितीय, अनुज (कादरचौक) तृतीय
- लंबी कूद: सोनू (सलारपुर) प्रथम, अर्जुन (जगत) द्वितीय, अनुराग (उझानी) तृतीय
- कबड्डी: अंबियापुर विजेता, दहगवां उपविजेता
- खो-खो: कादरचौक विजेता, सलारपुर उपविजेता
उच्च प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग)
- 200 मीटर दौड़: दीक्षा (सलारपुर) प्रथम, नीतू (उझानी) द्वितीय, शिवी (उझानी) तृतीय
- 600 मीटर दौड़: दीक्षा (सलारपुर) प्रथम, वंशिका (सलारपुर) द्वितीय, सलोनी (उझानी) तृतीय
- लंबी कूद: गोसिया बी (उझानी) प्रथम, रुचि (कादरचौक) द्वितीय, स्वाती (दहगवां) तृतीय
- खो-खो: उझानी विजेता, बिसौली उपविजेता
कार्यक्रम का संचालन किशोर एवं ए.आर.पी. कामिनी राठौर ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, उदयवीर सिंह यादव, सुशील चौधरी, अशोक यादव, प्रदीप गुप्ता, किरण देवी, रामदास यादव, ज्योति सक्सेना, सुदेश मिश्रा, लव कुमार शर्मा, राजन यादव, रामवीर यादव, फरहत हुसैन, प्रभाकर सक्सेना सहित सभी ब्लॉकों के पीटीआई, खेल अनुदेशक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
दूसरे दिन के खेलों ने यह साबित कर दिया कि बदायूं के बेसिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं खेल प्रतिभा में किसी से कम नहीं हैं।


























