बिल्सी। हालिया यूजीसी से जुड़े घटनाक्रम के बाद सवर्ण समाज में अपने सामाजिक, शैक्षणिक और संवैधानिक हितों को लेकर जागरूकता तेज होती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम उझानी रोड स्थित समाजसेवी बिजनेस सोलंकी के कैंप कार्यालय पर स्वर्ण समाज एकता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

शाम 6 बजे आहूत इस बैठक में सर्वसम्मति से “तहसील स्तरीय सवर्ण समाज एकता संघ” नामक मंच के गठन का निर्णय लिया गया। उपस्थित सवर्ण समाजजनों ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सवर्ण समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों, सम्मान और भविष्य की दिशा को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी 17 फरवरी (मंगलवार) को तहसील स्तरीय संघ के सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया जाएगा। इसके साथ ही संघ के माध्यम से सवर्ण समाज को एकजुट कर सामाजिक संवाद, विचार-विमर्श और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि यह मंच किसी के विरोध में नहीं, बल्कि समाज के भीतर एकता, विचारशीलता और सकारात्मक पहल को मजबूती देने के उद्देश्य से गठित किया जा रहा है। शिक्षा, सामाजिक सम्मान और वैचारिक सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भविष्य में ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा।

बैठक में मनोज तोमर, डॉ. संजीव तिवारी, शशांक कुमार सिंह, मोहित सिंह, अखिलेश सोलंकी, अनिल उपाध्याय, राजीव उपाध्याय, विवेक चौहान, रोहित चौहान सहित बड़ी संख्या में सजातीय समाजजन उपस्थित रहे।

सवर्ण समाज की यह पहल आने वाले समय में एक संगठित और सक्रिय सामाजिक भूमिका की ओर संकेत कर रही है, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर सामाजिक विमर्श को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।वहीं सत्तापक्ष के लिए आने वाले सभी चुनावों में यह खतरे की घंटी बनती दिख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here