बिल्सी।भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय महासचिव अवधेश माहेश्वरी लड्डा की संस्तुति पर संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं यूनियन की नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बिल्सी नगर के समाजसेवी चंद्रसेन माहेश्वरी को ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा है।

यह दायित्व एटा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सौंपा गया, जहां राष्ट्रीय नेतृत्व ने श्री माहेश्वरी से पद की गरिमा बनाए रखते हुए किसानों के हित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और किसान समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा जताई गई।

चंद्रसेन माहेश्वरी को ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री बनाए जाने की खबर से बिल्सी नगर में हर्ष का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और समर्थकों ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में ब्रजक्षेत्र में किसान संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों की आवाज प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here