बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एमआर (खसरा–रूबेला) टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीके लगाए गए।
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण बेहद आवश्यक है और इस अभियान में अभिभावकों व स्कूलों को सरकार का सहयोग करना चाहिए। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने इसे बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी सावधानियों के साथ टीकाकरण किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक, स्टाफ व अभिभावकगण उपस्थित रहे।


























