
बिल्सी। नगर के प्रतिष्ठित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शुक्रवार को अभिभावक–शिक्षक संवाद का आयोजन किया गया। बैठक में PT-4 परीक्षा परिणाम साझा किए गए और विद्यार्थियों के शैक्षणिक, अनुशासनात्मक व नैतिक विकास पर चर्चा हुई।
अभिभावकों को उत्तर पुस्तिकाएं दिखाकर बच्चों की प्रगति और कमियों की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने नियमित अध्ययन और मोबाइल के सीमित उपयोग पर जोर दिया।
विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के सहयोग से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।
बैठक में विद्यालय प्रबंधन व समस्त शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। अभिभावकों ने स्कूल की पारदर्शी कार्यप्रणाली और अनुशासित वातावरण की सराहना की।


























