बिल्सी। मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में श्री महाकालेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व पर एक अनुकरणीय सामाजिक-धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। आगामी 15 फरवरी 2026, रविवार को समिति द्वारा एक गरीब कन्या का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

समिति के प्रवक्ता कुलदीप वाष्र्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। महाशिवरात्रि की पावन रात्रि में रात 8:00 बजे मंदिर परिसर में संगीतमय शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा, साथ ही बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार भी किया जाएगा।

इस वर्ष बाबा महाकाल का श्रृंगार “बिल्सी का सौभाग्य, बेटी की शादी हमारा भाग्य” थीम पर आधारित होगा, जो समाज में सेवा, सहयोग और संस्कार का संदेश देगा।

श्री महाकालेश्वर सेवा समिति ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य व धार्मिक आयोजन में सहभागिता करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here