बिल्सी।बदायूं रोड स्थित जे.एस. पैलेस में एसएम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल का 18वां वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेमपाल सिंह, उप जिलाधिकारी बिल्सी और प्रबंधक प्रखर उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।

वार्षिक उत्सव में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बिल्सी के वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय, पत्रकार सौरभ चौहान सहित अन्य तहसील स्तरीय पत्रकारों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम अत्यंत अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा डिजिटल माध्यम की ओर तेजी से अग्रसर हो रही है और आने वाले समय में यही शिक्षा विकास की मजबूत धुरी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश, सपा नेता सर्वेश यादव, शिशु शिक्षा सदन के डायरेक्टर रजनीश शर्मा, रवि प्रकाश शर्मा, प्रमोद सक्सेना, प्रशासक अमृतलाल शर्मा नाहिद अंजुम फरहीन खान मीनू सोलंकी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

विद्यालय के संस्थापक ऋषिकांत उपाध्याय, प्रबंधक प्रखर उपाध्याय, प्रधानाचार्य अवनीश कुमार शाक्य, पूर्ति उपाध्याय तथा समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया और अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here