


बरेली।विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग बरेली में आयोजित सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य समापन गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, सेवा, संस्कार, संगठन, समर्पण, स्वावलंबन एवं सामाजिक समरसता-इन सात शक्तियों का प्रभावशाली संदेश दिया गया।
समापन समारोह में मुख्य वक्ता डॉ. नीलम गुप्ता ने मातृशक्ति को राष्ट्र निर्माण की आधार शक्ति बताते हुए भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि श्रीमती रेनू गौड़ ने कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य केवल शिक्षा नहीं बल्कि संस्कारित और राष्ट्रभक्त नागरिकों का निर्माण है। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. अजिता सिंह तिवारी ने पंच परिवर्तन को समाज और राष्ट्र परिवर्तन के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रदर्शनी एवं मातृशक्ति द्वारा सामाजिक परिवर्तन का संकल्प भी कराया गया।


























