बरेली। स्थानीय विद्या भारती द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग पर आयोजित तृतीय सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती साधना सिंह, अध्यक्ष श्रीमती तरुण कपूर तथा मुख्य वक्ता श्रीमती अर्चना जी उपस्थित रहीं।

मुख्य वक्ता श्रीमती अर्चना जी ने कहा कि सात शक्तियों के जागरण से परिवार की नींव मजबूत होती है, जिससे समाज की दिशा सकारात्मक रूप से परिवर्तित होती है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को देशहित में आवश्यक बताते हुए प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती साधना सिंह ने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व, आत्मरक्षा एवं मानसिक सशक्तिकरण से परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती तरुण कपूर ने नागरिक कर्तव्यों के पालन एवं संविधान व राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान पर बल दिया।

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, अनुभव कथन तथा सप्त शक्तियों को जागृत करने का संकल्प भी कराया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों व मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here