बदायूं। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बदायूं क्लब में महिला सदस्यों की सामूहिक सहभागिता से सर्व समाज भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि पूरे कार्यक्रम की योजना, संचालन और सेवा व्यवस्था महिलाओं ने आपसी सहयोग व कंट्रीब्यूशन से स्वयं संभाली, जिसने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।

बुधवार 14 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम करीब 5 बजे तक चला, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूरी-सब्जी, तिल से बने मिष्ठान, मूंगफली और मौसमी फलों का वितरण सेवा भावना के साथ किया गया। महिला सदस्यों ने स्वयं पंक्ति में खड़े होकर प्रसाद परोसा और सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सांस्कृतिक रंग में रंगा उत्सव

भंडारे के साथ-साथ पतंगबाजी, पारंपरिक गीतों पर नृत्य और उल्लासपूर्ण वातावरण ने कार्यक्रम को उत्सवमय बना दिया। क्लब सदस्यों शारदेन्दु पाठक, अक्षत अशेष, प्रदीप कुमार शर्मा और ज्योति मेहंदीरत्ता ने पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति की खुशियां साझा कीं।

महिला नेतृत्व में सफल आयोजन

पूरे कार्यक्रम की सूत्रधार ऋचा अशेष शंखधार रहीं, जिनके कुशल संचालन से आयोजन सुव्यवस्थित और अनुशासित रहा। महिला सदस्यों की एकजुटता, समर्पण और सेवा भाव ने आयोजन को यादगार बना दिया।

विशिष्ट जनों की उपस्थिति

कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी ग्रामीण सहित अनेक गणमान्य अतिथि और क्लब सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से अक्षत अशेष, ज्योति मेहंदीरत्ता, वेदब्रत त्रिवेदी, प्रदीप कुमार शर्मा, रविंद्र मोहन सक्सेना, नरेश शंखधार, पवन दुबे, सुशील शर्मा, नवनीत प्रताप सिंह, विनीत शर्मा आदि शामिल रहे।

सहयोगी महिला सदस्य

इस आयोजन में रमा अग्रवाल, पम्मी मेहंदीरत्ता, मंजुला शर्मा “मीनू”, ऋचा बशिष्ठ, रुपाली वैश्य, सारिका सजल, लीना वैश्य, रश्मि स्वरूप, शैली कोहली, रितु शर्मा, अर्चना मिश्रा, संध्या गुप्ता, सुगंध वैश्य, पारुल सचित प्रकाश, सलोनी पाठक, माला पाराशर, शिल्पी अग्रवाल, छवि त्रिवेदी, रविंदर कौर, राधा वैश्य, श्रुति शंखधार, शिवानी अग्रवाल, रितिका गुप्ता, नेहा अनुपम, श्वेता मेहंदीरत्ता, स्वाती गुप्ता, डॉ. पूनम गुप्ता, प्रियंका वैश्य, रजनी अरिहंत, हिना गुप्ता, सीमा रस्तोगी, विनी गुप्ता, प्रगति गोयल, सिंधु शर्मा, डॉ. स्वाती गुप्ता, डॉ. रुचि गुप्ता, पारुल वशिष्ठ, सुहानी जुनेजा, चारु जुनेजा, काजल दुबे, आयुशी गुप्ता, निकिता अग्रवाल, डॉ. पारुल अनमोल, ऋचा अक्षत सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय योगदान दिया।

सामाजिक समरसता का संदेश

महिला सदस्यों द्वारा आयोजित यह भंडारा न केवल धार्मिक आयोजन रहा, बल्कि सर्व समाज को जोड़ने, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरक उदाहरण भी बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here