बिल्सी (बदायूं)। भूमि विकास बैंक शाखा बिल्सी के चुनाव में सोनी सिंह (मंडल महामंत्री) को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय अंबियापुर पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सोनी सिंह द्वारा एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
सोनी सिंह के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य,प्रदेश मंत्री डी पी भारती, मंडल अध्यक्ष आदित्य महेश्वरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनी सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सोनी सिंह के नेतृत्व में भूमि विकास बैंक शाखा बिल्सी के माध्यम से किसानों एवं खाताधारकों के हितों को मजबूती मिलेगी और बैंक की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ किया जाएगा।


























