बिल्सी: 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर स्थित बाबा इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम इस वर्ष की थीम “माय इंडिया, माय वोट” के अंतर्गत संपन्न हुआ।

इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगोलियों और पोस्टरों के माध्यम से मतदान के महत्व का संदेश दिया। बच्चों ने “मेरा वोट, मेरी ताकत” और “सशक्त भारत के लिए मतदान” जैसे नारों से लोकतंत्र में वोट की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

विद्यालय निदेशक अनुज वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को मतदान को नागरिक कर्तव्य बताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक के मताधिकार से जुड़ी है।कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी, शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here