बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन बिल्सी के वार्षिक चुनाव में महासचिव पद पर हुए मुकाबले में एडवोकेट ज्ञान सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों के अनुसार एडवोकेट ज्ञान सिंह को कुल 48 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट सोनू सक्सेना को 37 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी एडवोकेट बृजेंद्र भान सिंह को मात्र 1 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार एडवोकेट ज्ञान सिंह ने 11 मतों के अंतर से महासचिव पद पर विजय हासिल की।

चुनाव अधिकारी रामनाथ शर्मा ने बताया कि महासचिव पद के लिए कुल 86 मत पड़े, जिनकी मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला और विजयी प्रत्याशी को बधाइयाँ दी गईं।

उल्लेखनीय है कि महासचिव पद को छोड़कर बार एसोसिएशन के शेष सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार—
अध्यक्ष पद पर ज्ञानेंद्र सिंह,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर योगेश कुमार बिसारिया,
उपाध्यक्ष पद पर श्रीराम,
सह सचिव पद पर अरविंद कुमार यादव,
पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर आशीष कुमार शर्मा,
कोषाध्यक्ष पद पर हरिओम,
तथा ऑडिटर पद पर वीरपाल सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

नवनिर्वाचित महासचिव एडवोकेट ज्ञान सिंह ने अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here