


बिल्सी/बदायूं। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन (राष्ट्रीय) के आवाहन पर जनपद स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन तहसील रोड स्थित सिटी कॉम्पलेक्स कार्यालय पर किया गया, जिसमें बरेली मंडल व जनपद स्तर के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बैठक में संगठन की मजबूती, अनुशासन और पत्रकार हितों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव अवधेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन ने प्रदेशभर के पत्रकारों को एक मंच पर जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मासिक बैठक में उपस्थिति संगठनात्मक अनुशासन का आधार है, जो साथी बैठक में भाग नहीं लेंगे, उन्हें भविष्य में संगठनात्मक सहयोग की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए।
प्रदेश सचिव डॉ. नीरज अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सतत संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही पत्रकार समाज की सबसे बड़ी ताकत है, जिसे हर स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर बरेली जिला अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों के हितों के लिए जमीन पर काम कर रहा है और बरेली जनपद में संगठन को और विस्तार दिया जाएगा।
वहीं बदायूं जिला अध्यक्ष ललित मोहन वार्ष्णेय ने कहा कि संगठन सहयोग, सहभागिता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर कार्य कर रहा है और बदायूं में पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
मंडल मीडिया प्रभारी नंदकिशोर मौर्य ने कहा कि संगठन की नीतियों और गतिविधियों को सही व सशक्त तरीके से समाज तक पहुंचाना मीडिया टीम की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर संगठन की आवाज को और धार दी जाएगी।
बैठक के दौरान प्रदेश महासचिव अवधेश यादव द्वारा जनपद बदायूं के नव स्थापित जिला कैंप कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। बैठक में नवगठित टीम के पदाधिकारियों का परिचय कराया गया, जिनमें जिला प्रवक्ता देव ठाकुर, जिला शहर मीडिया प्रभारी रामकृष्ण आर्य, मीडिया प्रभारी नितेश माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ वर्मा, जिला महासचिव राजीव सक्सेना, जिला सचिव सौरव चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष सूरज सागर व जयप्रकाश ओझा शामिल रहे।
इसके अलावा मंडल विधिक सलाहकार आशीष शर्मा, जिला संयोजक शहंशाह, आंवला तहसील उपाध्यक्ष निरंजन मौर्य, जिला संरक्षक अतुल वार्ष्णेय, जिला प्रभारी प्रशांत जैन सहित समाजसेवी मृगांक जैन, मनोज जैन, अवधेश लड्डा, संजीव माहेश्वरी समेत बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव अवधेश यादव ने की, जबकि संचालन जिला प्रभारी प्रशांत जैन ने किया। कार्यक्रम में जनपद बदायूं कार्यकारिणी द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।


























