बिल्सी/बदायूं।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक आवश्यक बैठक बिल्सी में तहसील रोड स्थित सिटी कंपलेक्स पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बिल्सी तहसील, नगर एवं युवा इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवनीत ने की।

बैठक में चंद्रसेन महेश्वरी को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मृगांक जैन (टीटू) को जिला उपाध्यक्ष, अजीत वार्ष्णेय को बिल्सी तहसील अध्यक्ष, सचिन असावा को नगर अध्यक्ष तथा युवा इकाई में विशाल वार्ष्णेय को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष नवनीत ने कहा कि व्यापारियों को दुधारू गाय समझने वाले अधिकारी सचेत हो जाएं, संगठन अब व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेगा। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी, बरिष्ठ व्यापारी नेता अनूप जैन एवं जिला संगठन मंत्री सर्वत हमीद खान,जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता , अजय वार्ष्णेय, अजीत गुप्ता,सूरज सागर, अमित बंसल, दीपक सक्सेना, सौरभ वार्ष्णेय, हर्षित वार्ष्णेय, सुमित सोनी बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे और संगठन को और सशक्त बनाने पर सहमति जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here