अलीगढ़।श्री अक्रूर जी महाराज की जय के उद्घोष के साथ अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी युवा महासभा द्वारा समाज की मेधावी एवं गौरवशाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से वार्ष्णेय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह सम्मान समारोह दिनांक 11 जनवरी 2026, रविवार को दोपहर 11 बजे से स्थान— रघुनाथ पैलेस, आरटीओ ऑफिस के पास, जीटी रोड, अलीगढ़ में आयोजित होगा।

देशभर की वार्ष्णेय प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

महासभा द्वारा अखिल भारतवर्षीय स्तर पर उन वार्ष्णेय समाज के प्रतिभाशाली युवाओं एवं युवतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2025 के मध्य निम्न उपलब्धियाँ प्राप्त की हों—

  • IAS / PCS
  • मेडिकल क्षेत्र में MBBS / MS / MD
  • IIT / NIT से B.Tech / M.Tech
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) / कंपनी सेक्रेट्री (CS)
  • NEET परीक्षा में AIR 10,000 तक रैंक
  • NET with JRF
  • ग्रुप A, B एवं C की किसी भी सरकारी सेवा में चयन
  • निजी क्षेत्र में ₹50 लाख या उससे अधिक पैकेज पर नियुक्ति
  • राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभागी

समाज के युवाओं को प्रेरणा देने का प्रयास

महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य वार्ष्णेय समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करना, समाज की उभरती प्रतिभाओं को एक मंच पर लाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए सामाजिक उत्थान में सहभागी बनाना है।

30 दिसंबर तक भेजें प्रतिभाओं का विवरण

समाज के लोगों से अपील की गई है कि अपने-अपने शहरों से उपरोक्त योग्यताओं को पूर्ण करने वाले वार्ष्णेय बंधुओं का विवरण Google Form के माध्यम से 30 दिसंबर 2025 तक अवश्य उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें सम्मानित किया जा सके।

प्रमुख पदाधिकारी एवं संपर्क सूत्र

  • विकास वार्ष्णेय (बहजोई) – राष्ट्रीय प्रधान
    📞 9837557557
  • डॉ. सौरभ वार्ष्णेय (चंदौसी) – राष्ट्रीय महामंत्री
    📞 9927740616
  • अजय राज गुप्ता ‘लिथो’ (अलीगढ़) – राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
    📞 9412535566

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, संरक्षक, संगठन मंत्री, मीडिया प्रभारी एवं कार्यकारिणी सदस्य पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।

आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह सम्मान समारोह वार्ष्णेय समाज की एकता, प्रतिभा और गौरव को नई दिशा देगा तथा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here